Wednesday, May 21, 2014

महानता का मापदण्ड होना चाहिए उसकी कोई सीमा रेखा निर्धारित की जानी चािहए नहीं तो नौशाद, लता मंगेशकर, भीमसेन जोशी, उस्ताद अलाउद्दीन खां, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर आदि की जगह कोई और का नाम आ जायेगा और हम इन महान हस्तियों को महानता की सूची से ईमानदारी की तरह नदारत पायेगें।

                   शीर्षक-महान
    महान जिसे अंग्रेजी में ग्रेट हिन्दी में बड़ा, विशाल, अधिक बढ़कर, श्रेष्ठ, उच्च कोटी का कहते है। हमारे समाज में सबसे विवादास्पद शब्द है जिसे देखो वही अपने वालों को महान की उपाधि देता है और जन सामान्य को भ्रम में डालकर रखता है।

    हमारे समाज में महानता की कसौटी क्या है, समाज में नेता प्रथम स्थान पर है उसके बाद साहित्यकार का नम्बर है। जिसमें लेखक, कवि, नाटककार, कहानीकार आदि आते हैं। उसके बाद फिल्मों के अभिनेता, गायक, संगीतकार आदि आते हैं। फिर शास्त्रीय संगीत से संबंधित गायक परिवार खानदान का नम्बर आता है।


    हमारे यहां जैसा देश वैसा भेष की तर्ज पर सभी को महान बना दिया जाता है। जनता नेता को महान बताती है नेता जनता को महान बोलता है दोनों अपनी अपनी जगह महान है। जनता इसलिए महान है कि वह इतने दुःख तकलीफ, यंत्रणा, वेदना के बाद भी उसी नेता को चुनती है जो 5 साल उसके साथ लाईट गुल होने की तरह आंख मिचैली करता है। ऐसा नेता जिसने कभी भी किये गये वायदे आश्वासन को पूरा नहीं किया उसे 05 साल सिर्फ अपना पेट दिखाई दिया उसने जनता को पीठ दिखाई थी उसके बाद भी वह चुनकर आते हैं और महान होने के कारण जनता के भाग्य विधाता पालन हार कहलाते है।    


    नेता इसलिए भी महान है कि वह जनता की भलाई के नाम पर चुने जाते हैं और चुनते ही सब कुछ भूल जाते हैं और उसके बाद उसे  घोटाला, कोटा, परमिट सौदे ही याद रहते है। उसे पानी, बिजली, शिक्षा रोटी के लिये तरसते तड़पती जनता दिखाई नहीं देती है। इसके बाद भी वह हिम्मत करके फिर से मैदान में सीना तानकर पहले से ज्यादा गाड़ी-घोड़े के साथ जनता के बीच वोट मांगने पहुंच जाते हैं। जनता को इतना दुख, तकलीफ देने के बाद भी वही चेहरे फिर से चुनकर आ जाते हैं इसलिए नेता महान है।


    राजनेताओं में भले ही ‘‘अशोका दी ग्रेट‘‘, अकबर महान, की छवि लेश मात्र भी नजर नहीं आती तब भी हम उन्हें महान कहते हैं क्योंकि  हम अपना काम निकलवाने, परमिट प्राप्त करने उसका गुणगान करते हैं। सत्ता का सुख और उसका नशा, वैभव की चमक-धमक देखकर हम लोग दिल से तो नहीं लेकिन उपरी मन से जरूर महान कहते हैं।


    साहित्यकारों में तुलसी, सूर, कबीर, जायसी, निराला आदि कई महान कबि हुए है। जिनकी कोई तुलना नहीं है। यदि उनकी उंचाई को देखे तो उसकी छाया मात्र वाला कोई कबि नजर नहीं आता है उसके बाद भी साहित्य समारोह में कई महान कबियों के दर्शन स्टेज पर हो जाते हैं। उनके महान होने की माईक में घोषणायें हो जाती हैं।


    आचार्य हजारी प्रसाद , रामचंद्र शुक्ल, भारतेंदु हरिशचंद्र, प्रेमचंद, कविवर रविंद्रनाथ टैगौर, शरदचंद, हरिशंकर परसाई आदि कई महानता की सीमा रेखा छूने वाले साहित्यकार हुए है और आगे भी इनकी महानता में वृद्धि होगी क्योंकि इनके शिखर के समक्ष कोई साहित्यकार नहीं पहुंच पा रहा है।


    महानता का मापदण्ड होना चाहिए उसकी कोई सीमा रेखा निर्धारित की जानी चािहए नहीं तो नौशाद, लता मंगेशकर, भीमसेन जोशी, उस्ताद अलाउद्दीन खां, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर आदि की जगह कोई और का नाम आ जायेगा और हम इन महान हस्तियों को महानता की सूची से ईमानदारी की तरह नदारत पायेगें।




No comments: